आगरालीक्स…भारत की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022. 21 साल बाद देश को मिला यह खिताब. 63 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ा
भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया है. अमेरिका के लॉस वेगास में आयोजित हुए इस मुकाबले में सरगम ने विश्व की 63 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है. सरगम कौशल के मिसेज वर्ल्ड 2022 बनने से भारत में यह खिताब 21 साल बाद आया है. इससे पहले वर्ष 2001 में भारत की अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीता था.

जानिए कौन हैं सरगम कौशल
सरगम कौशल जम्मू कश्मीर से आती हैं और वह टीचर हैं. सरगम ने लिटरेचर में पीजी किया हुआ है और इनके पति इंडियन नेबी में हैं. साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सरगम ने भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भाग लिया था और यह खिताब भी अपने नाम किया था. मिसेज इंडिया के तौर पर ही उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लिया और क्राउन अपने नाम कर इतिहास रच दिया.