आगरालीक्स….आगरा में पुलिस वर्कशॉप में खड़ी कंडम गाड़ियों में लगी भीषण आग..देखें वीडियो
आगरा के पुलिस लाइन स्थित पुलिस वर्कशॉप में खड़ी कंडम गाड़ियों में सोमवार को भीषण आग लग गई. आग से गाड़ियां लगभग पूरी तरह से जल गईं. आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल सका है. सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू करने में प्रयास शुरू कर दिया. गाड़ियों में भीषण आग लगी हुई थी और काफी देर तक आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं.