आगरालीक्स ..ट्रेन में रात को एक्सपोर्ट हाउस में कार्यरत युवती की बर्थ पर एक युवक बैठ गया, उसने सोती युवती के साथ अश्लील हरकत करने के साथ छेडखानी की, युवती के शोर मचाने पर युवक चला गया, आरपीएफ से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ देर बाद युवक दोबारा युवती की बर्थ पर आ गया और छेडखानी करने लगा। युवती के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे उसके छोटे भाई और अन्य यात्रियों ने युवक को पकड लिया। लेकिन ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी कर्मी नहीं मिले, इस पर आरोपी युवक भाग खडा हुआ। इस मामले में युवती ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा तो आरपीएफ कर्मियों ने आगरा कैंट पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कह दिया। युवती के कोच में यात्रा कर एक युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का टवीट किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुसावल हजरत निजामुददीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस कोच में 25 वर्षीय युवती अपने छोटे भाई के साथ यात्रा कर रही थी। बुधवार सुबह दो बजे युवती नीचे की बर्थ पर सो रही थी और उनका भाई बीच की बर्थ पर था। इसी बीच 20 साल का युवक उसकी बर्थ पर आकर बैठ गया, वह युवती के पैर को टच करने लगा, इस पर युवती ने शोर मचा दिया, आरपीएफ कर्मी से शिकायत की, उसने युवक से पूछताछ की और उससे दूसरे कोच में जाने के लिए कह दिया। इसके कुछ देर बाद ही युवक दोबार आ गया और छेडखानी करने लगा। युवती के भाई ने उसे पकड लिया, लेकिन पांच कोच में कोई आरपीएफ कर्मी नहीं था, इस पर वह भाग खडा हुआ। युवती ने एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा तो आगरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कह दिया, युवती को बुधवार को नोएडा में मीटिंग में शामिल होना था, वह दिल्ली पहुंची और मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा, लेकिन वहां भी आगरा में मुकदमा दर्ज करने के लिए कह दिया।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment