आगरालीक्स …..नए साल पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ उमड़ेगी, वीकएंड पर ताजमहल में पर्यटकों की लाइन लगेगी। जान लें इंंतजाम, आज से वृन्दावन में नए साल पर वाहनों की नो एंट्री।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, वृन्दावन में दर्शन के लिए श्रदधालुओं की भीड़ लग रही है, 31 दिसंबर को शनिवार है और एक जनवरी को रविवार है। इस दौरान भीड़ और बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए इंतजाम किए गए हैं।
30 दिसंबर से दो जनवरी तक वाहनों की नो एंट्री
भीड़ को देखते हुए 30 दिसंबर यानी आज से ही वृन्दावन में वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है, यह व्यवस्था दो जनवरी 2023 तक लागू रहेगी। वृन्दावन जाने वाले रास्ते पर शहर से बाहर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
वृन्दावन को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा गया
नए साल पर भीड़ नियंत्रित रखने के लिए वृन्दावन को दो जोन और पांच सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
आज ताजमहल बंद, शनिवार और रविवार को रहेगी भीड़
नए साल पर वीकएंड के चलते ताजमहल पर भी भीड़ उमड़ेगी। गुरुवार को भीड़ अधिक होने से ताजमहल पर व्यवस्थाएं चरमरा गईं। धक्कामुक्की के बीच पर्यटकों ने ताजमहल देखा। नए साल पर भीड़ रहेगी, यहां मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। विदेशी पर्यटकों की कोरोना की जांच भी कराई जाएगी।