Sunday , 31 May 2026
Home बिगलीक्स Seat belt save DM Agra Gaurav Dayal in road accident
बिगलीक्स

Seat belt save DM Agra Gaurav Dayal in road accident

164

आगरालीक्स …आगरा के डीएम सीट बेल्ट पहने हुए थे, वे सडक हादसे में बच गए। उनकी इनोवा ट्रक में जा घुसी, हादसे में गनर के गर्दन में गंभीर चोट आई है, आगरा के कारोबारी हादसे को देख कर रुक गए, वे डीएम को अपने साथ कानपुर तक ले गए।
मंगलवार को दोपहर में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास की लखनऊ में बैठक थी, इसमें शामिल होने के लिए डीएम गौरव दयाल सुबह चार बजे इनोवा से आगरा से निकले, आगे की सीट पर ड्राइवर राजकुमार के बगल में उनके गनर बलवीर बैठे हुए थे। डीएम गौरव दयाल पीछे की सीट पर थे, लेकिन उन्होंने सीट बेल्ट बांध रखी थी। सुबह साढे सात बजे कानपुर देहात के पास इनोवा को एक ट्रक ने ओवरटेक किया, इस पर चालक ने इनोवा के ब्रेक लगा दिए, जिससे दुर्घटना ना हो, लेकिन आगे एक ट्रक खडा हुआ था, इनोवा खडे ट्रक में जा घुसी। तेज आवाज होने पर आस पास के लोग आ गए। इनोवा के आगे का शीशा टूट कर गनर बलवीर के चेहरे और गर्दन में लग गया, स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। वहां काफी संख्या में लोग जुट गए।
नींद में थे डीएम
जिस समय हादसा हुआ डीएम गौरव दयाल नींद में थे, लेकिन उन्होंने सीट बेल्ट बांध रखी थी, तेज आवाज के साथ झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इनोवा ट्रक में घुस गई थी, स्थानीय लोगों ने उन सभी को बाहर निकाला।
हादसे को देखकर रुके कारोबारी, अपने साथ कानपुर तक लेकर गए
जिस समय हादसा हुआ, उसके कुछ देर बाह ही आगरा के कारोबारी मुकेश अग्रवाल अपनी गाडी से कानपुर जा रहे थे, वे हादसे को देख कर रुक गए। इनोवा में डीएम गौरव दयाल थे, उन्होंने डीएम और उनके गनर को कानपुर पहुंचा। वहां गनर का इलाज कराने के बाद डीएम गौरव दयाल लखनऊ के लिए रवाना हुए।

 

(इंटरनेट फोटो ) 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News:  Shrimad Bhagwat Kath by Indresh Ji in Agra from today

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुरुषोत्तम मास में पहली बार आज शाम से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Comedian Sunil Grover visit Taj Mahal with Wife, Video

आगरालीक्स …Agra News.. आगरा में मास्क लगाकर पहुंचे कॉमेडियन गुत्थी फेम सुनील...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Menopause society President Dr. Seema Singh & her team takes charge

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में महिलाएं वर्कप्लेस और निजी जिंदगी में कैसे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bird feather found in Shikangi, Sample taken

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में आईपीएस की विदाई पार्टी में शिकंजी में...

error: Content is protected !!