आगरालीक्स आगरा किले से मुगल बादशाहों ने पूरे हिंदुस्तान पर हुकूमत की थी, इसी आगरा किले के दीवान ए आम में जी 20 मेहमानों के लिए संगीत और कला के संगम की शाम आयोजित की जाएगी। पहली बार होगी प्रोजेक्शन मैपिंग।

जी 20 देश के मेहमान 10 फरवरी को आगरा आ जाएंगे वे 13 फरवरी तक आगरा में रहेंगे। महिला सशक्तिकरण पर मंथन करेंगे। इसके साथ ही जी 20 देश के 180 प्रतिनिधियों के लिए आगरा किला में 11 फरवरी को कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए दीवान ए आम में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
पहली बार प्रोजेक्शन मैपिंग
दीवाए ए आम की शास को खूबसूरत बनाने के लिए टेक्नोलाजी का इस्तेमाल किया गया है। दीवाए ए आम में प्रोजेक्शन मैपिंग की जाएगी, यह थ्री या फाइव डी होगी। इसमें दीवान ए आम की दीवारों पर अदभुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।