आगरालीक्स… आगरा विश्व पटल पर एक बार फिर छाने वाला है। भारत में जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में। खूबसूरती से दमक रहा शहर अतिथियों के स्वागत को तैयार।

भव्य सजावट बन गई है आकर्षण का केंद्र
जी-20 देशों के अतिथियों के लिए पूरे शहर पर भव्य सजावट की गई है। खासकर खेरिया एयरपोर्ट से लेकर अतिथियों के ठहरने वाले स्थानों तक का रास्तों पर भव्य सजावट स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों क आकर्षण का केंद्र बन गई है।
लगता है किसी दूसरे शहर में पहुंच गए
वीआईपी रोड पर खूबसूरती का आलम यह है कि शाम के समय लाइटिंग और शानदार नजारे को देखने के लिए लोग अपने परिवारो के साथ पहुंच रहे हैं। सेल्फी ली जा रही हैं। प्रतापपुरा चौराहे से लेकर प्रमुख चौराहों पर लगे फुव्वारों को शाम से ही चला दिया जाता है, जिससे उनकी भव्यवता देखते ही बन रही है।
आगरा में तीन दिन रहेंगे विदेशी अतिथि
आगरा आने वाले जी-20 देशों के अतिथि तीन दिन 10 फरवरी से 13 फरवरी तक आगरा में रहेंगे। इस दौरान इस दौरान आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए 10 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां स्कूली बच्चे रहेंगे और ब्रज के लोग कलाकार इस दौरान अपने कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
पर्यटक भी खूबसूरती देखकर हतप्रभ
आगरा आ रहे पर्यटक भी इस खूबसूरती को देखकर हतप्रभ हैं। वह भी रात में घूमने निकल रहे है। कुछ होटल संचालकों ने बताया कि कुछ पर्यटकों ने आगरा में रहने का प्रोग्राम भी एक दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है।