आगरालीक्स…शादी में दूल्हा—दुल्हन के साथ खाना खाने लगा दूल्हे का दोस्त. नाराज घरातियों ने कर दी पीट—पीट कर हत्या
आगरा रीजन के मथुरा जिले में घरातियों द्वारा एक बाराती की पीट—पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घरातियों ने बंदूक की बट से बाराती के पिता को पीट—पीट कर मार डाला. इसके अलावा दो बारातियों को भी घायल कर दिया. दुल्हन की विदाई के बाद आरोपी वहां से भाग निकले.
ये है पूरा मामला
मामला मथुरा के गांव हरनोल मार्ग स्थित तुलसी फार्म हाउस का है. यहां बुधवार रात को दो बारातें आई थीं. फार्म हाउस में टैंटीगांव में रहने वाले संजय की बेटी खूशबू का विवाह गांव विरजू गढ़ी में रहने वाले राहुल और अंशू उर्फ नीता की शादी मनमोहन सिंह के साथ हुई थी. बताया जाता है कि खाना पीने के बाद दूल्हा राहुल और दुल्हन खुशबू साथ में दावत खा रहे थे. ऐसे में वहां राहुल का दोस्त हिमांशु भी दावत में शामिल हो गया. लेकिन यह बात दुल्हन खुशबू के पिता संजय के परिजनों को रिश्तेदारों को अच्छी नहीं लगी. उन्होंने हिमांशु को वहां से उठने के लिए कहा तो राहुल ने आपत्ति जताई लेकिन घराती नहीं माने और हिमांशु को वहां से खीचं कर ले गए और मारपीट करना शुरू कर दिया.

हिमांशु का आरोप है कि उसके बचाव के लिए उसके चाचा का बेटा निर्दोष और पिता सत्यदेव शर्मा बीच बचाव को आए. ऐसे में हमलावर घरातियों ने हिमांशु के पिता सत्यदेव शर्मा को पकड़ लिया और बंदूक की बट से उनकी पिटाई करना शुरू कर दी जिससे वह बेहोश हो गए. बाद में परिजन उन्हें उपचार के लिए पहुंचे तो रास्ते में सत्यदेव शर्मा की मौत हो गई. इधर आनन फानन में घरातियों ने दोनों दुल्हनों को उनकी ससुराल के लिए विदा कर दिया और वहां से भाग निकले. सुबह सत्यदेव शर्मा के शव को लेकर लोग सुरीर कोतवाली पहुंचे. पुलिस का कहना है कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी भाग निकले हैं. पुलिस जांच कर रही है.