आगरालीक्स …..यूपी में निवेश के लिए नोएडा के बाद आगरा निवेशकों की पसंद रहा, आगरा में सोलर एनर्जी पर आधारित 13 प्लांट लगाने के लिए कारोबारियों ने दिलचस्पी दिखाई है और 17117 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

यूपी ग्लोबल समिट 2023 का रविवार को समापन हो गया, इसमें आगरा में निवेश के लिए 3.31 लाख करोड़ के 281 प्रस्ताव आए, इस लिहाज से यूपी में आगरा दूसरे नंबर पर रहा है।
नियुक्त किए जाएंगे उद्यमी मित्र
इन्वेस्टर्स समिट में आए निवेश के प्रस्ताव के बाद आगरा में कारोबारी अपनी यूनिट स्थापित करेंगे। इसके लिए उन्हें कागजी कार्रवाई करने में समस्या न हो, जिला स्तर पर मदद के लिए उद्यमी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। ये एनओसी सहित अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करेंगे। डीएम नवनीत सिंह चहल का कहना है कि संबंधित विभाग एनओसी सहित अन्य प्रक्रिया में मदद करेंगे।
यूपी में निवेश के प्रस्ताव
नोएडा 7.85 लाख करोड़ रुपये
आगरा 3.35 लाख करोड़
लखनऊ 1.96 लाख करोड़