आगरालीक्स आगरा में खुला प्रदेश का पहला मनोविज्ञान परामर्श केंद्र।

हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस स्टडीज के निदेशक एवं व्यवहार विज्ञानी नवीन गुप्ता शाेधार्थियों की टीम के साथ 2021 में केंद्रीय कारागार में बंदियों के व्यवहार पर शोध के सिलसिले में आए थे। यहां पर उन्हें बंदियों को मनोविज्ञान परामर्श की आवश्यकता महसूस हुई। जेल प्रशासन के अधिकारियों से इस बारे में बात की। इस तरह मनोविज्ञान केंद्र खोलने पर सहमति बन गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग गुस्सा करते हैं, कुछ अवसाद में रहते हैं। यह मनोविकार है, इसे कैसे दूर किया जाए, इसके लिए मनोविज्ञानी की मदद ली जाती है। वह व्यवहार में आई गड़बड़ी को सही करते हैं। हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस स्टडीज के निदेशक एवं व्यवहार विज्ञानी नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी मनोविकार हो जाता है। यह कभी मन में रह जाता है। जिसका दुष्परिणाम व्यक्ति उसके परिवार और समाज को प्रभावित करता है।