नईदिल्लीलीक्स…महिला टी-20 विश्वकप में ग्रुप ए में श्रीलंका की टीम अभी टॉप पर। दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड व इंग्लैंड-आयरलैंड के मुकाबले आज। विमेंस क्रिकेट के दर्शक बढ़े
श्रीलंका ने बांग्लादेश को भी हराया
श्रीलंका की टीम ने महिला टी-20 विश्वकप में अभी तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जबकि बीती रात खेले गए मैच में बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 126 रन बनाए। श्रीलंका ने जीत का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। महिला क्रिकेट के दर्शक बढ़े
महिला क्रिकेट के दर्शकों में पिछले कुछ समय से इजाफा हो रहा है। अभी भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। इस दौरान दर्शक काफी संख्या में रहे और अब विश्वकप में भी संख्या बढ़ रही है।