आगरालीक्स…इस संडे को पूरे दिन ताजमहल में फ्री एंट्री. शनिवार को भी इतने बजे से ताजमहल रहेगा पर्यटकों के लिए फ्री. पढ़िए पूरी खबर
मुगल बादशाह शाहजहां का 368वां उर्स 17 फरवरी से शुरू हो गया है. यह उर्स 19 फरवरी तक ताजमहल में मनाया जाएगा. आज शुक्रवार को बंदी के दिन भी ताजमहल खुला. दोपहर दो बजे के बाद से शाहजहां की असली कब्रों को भी खोला गया. यहां दोपहर दो बजे के बाद एंट्री को फ्री कर दिया गया.

शनिवार और रविवार को भी फ्री
शनिवार को भी ताजमहल में दोपहर दो बजे के बाद पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी. इसके अलावा रविवार को पूरे दिन ताजमहल पर्यटकों के लिए फ्री रहेगा. पर्यटक फ्री में प्रवेश कर सकेंगे. इस दौरान शाहजहां, मुमताज की असली कब्रों पर सबसे लंबी चादर भी चढ़ाई जाएगी.