आगरालीक्स…महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर में होगी भगवान शिव की पूजा. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा से जानें शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि का उत्साह भक्तों पर नजर आने लगा है। सोरों से गंगाजल लाने को कांवड़िया गंगा की ओर कूच करने लगे हैं। कांवड़ में गंगाजल लेकर महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों में उत्साह देखते ही बनता है। शिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालय में तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में तीन पहरा महादेव के विशेष श्रंगार होंगे।
भगवान शिव का प्रिय महाशिवरात्रि व्रत 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार महाशिवरात्रि का उपवास 18 फरवरी को रहेगा. फाल्गुन चतुर्दशी तिथि शनिवार को रात 08.02 बजे प्रारंभ होगी और जो कि 19 फरवरी, रविवार को शाम 04.18 बजे तक रहेगी। महाशिवरात्रि में रात्रि पूजा का महत्व है इसलिए महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाना उत्तम है।
रात्रि के चार पहर में होगी पूजा
रात्रि प्रथम प्रहर पूजन समय- शाम 06.13 से रात 09.24 बजे
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजन समय रात 09.24 से देर रात 12.35 तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजन देर रात 12.35 से 19 फरवरी को सुबह 03.46 बजे
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजन रविवार सुबह 03.46 से सुबह 06.56 बजे
पारण समय रविवार 19 फरवरी को सुबह 06.56 से दोपहर 03.24 बजे तक रहेगा
