Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Vande Bharat Express train will run at a speed of 160 km under the supervision of Piyush of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Vande Bharat Express train will run at a speed of 160 km under the supervision of Piyush of Agra…#agranews

108

आगरालीक्स…आगरा के पीयूष की निगरानी में 160 किमी. रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. कमला नगर में रहता है इनका परिवार. कहा-गौरव की बात

देश की सबसे तेज और हाईटेक ट्रेन में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत आज से भोपाल से आगरा होते हुए दिल्ली के लिए हो रही है. भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री मोदी इसको हरी झंडी दिखाएंगे. आगरा के लिए गौरव की बात ये है कि इस ट्रेन की कमान आगरा के पीयूष सिंह के हाथ में होगी. उनकी निगरानी में ही यह ट्रेन भोपाल से दिल्ली के लिए 160 किमी. की रफ्तार से दौड़ेगी. पीयूष सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर हैं. पीयूष आगरा के कमला नगर के रहने वाले हैं और यहंा उनकी मां और भाई रहते हैं. पीयूष सिंह ने 2010 में रेल सेवा ज्वाइन की थी और अभी इनकी तैनाती बीना जंक्शन पर है. इन्होंने तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का विशेष प्रशिक्षण लिया है. आज भोपाल में इस ट्रेन का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे.

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन
गाड़ी संख्या 20171/20172 रानीकमलापति – निज़ामुद्दीन- रानीकमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन चलेगी, ट्रेन का संचालक शनिवार को नहीं होगा।
रानीकमलापति से दिनांक 03.04.2023 तथा निज़ामुद्दीन से दिनांक 02.04.2023 से प्रभावी होगा-
गाड़ी का समय एवं ठहराव –
संख्या 20171
रानीकमलापति – निज़ामुद्दीन स्टेशन संख्या 20172
निज़ामुद्दीन – रानीकमलापति
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
— 05.40 रानीकमलापति 22.10 —
08.46 08.48 वीरांगना लक्ष्मी बाई 19.03 19.05
09.48 09.50 ग्वालियर 17.45 17.47
11.23 11.25 आगरा छावनी 16.20 16.22
13.10 — निज़ामुद्दीन — 14.40

आगरा कैंट से वंदे भारत ट्रेन का किराया
आगरा कैंट से निजामुददीन चेयर कार 802 रुपये, इकोनॉमी क्लास 1390 रुपये
आगरा कैंट से ग्वालियर चेयर कार 525 रुपये, इकोनॉमी क्लास 1005 रुपये
आगरा कैंट से झांसी चेयर कार 700, इकोनॉमी क्लास 1355 रुपये
आगरा कैंट से रानीकमलापति, भोपाल चेयर कार 1420 रुपये, इकोनॉमी क्लास 2630 रुपये

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!