आगरालीक्स…आगरा के भूमाफिया चेतन जादौन की संपत्ति कुर्क. तीन थानों की पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई..
आगरा के भूमाफिया चेतन जादौन की संपत्ति को कुर्क किया गया है. चेतन जादौन पुत्र दौलतराम जादौन के सिकंदरा स्थित रामाजी धाम कॉलोनी में स्थित संपत्ति पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम की धारा के तहत यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के समय एसीपी मयंक तिवारी और तीन थानों थाना सिकंदरा, थाना हरीपर्वत और थाना कमला नगर का पुलिस बल मौजूद रहा.