आगरालीक्स…आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, दो हॉस्पिटलों के लाइसेंस निरस्त।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू लाइफ हॉस्पिटल, कालिंदी विहार में छापा मारा गया। हॉस्पिटल में दो मरीज भर्ती थे, दोनों मरीजों के आपरेशन किए गए थे लेकिन कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। अस्पताल में अव्यवस्थाएं थी, जिस डॉक्टर का नाम बताया गया उससे भी संपर्क किया गया उसने आगे से हॉस्पिटल में इलाज करने से इन्कार कर दिया। न्यू लाइफ हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

वेलफेयर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त
इसके बाद टीम ने वेलफेयर हॉस्पिटल, कालिंदी विहार में छापा मारा। हॉस्पिटल में कोई मरीज नहीं मिला, हॉस्पिटल के अंदर अव्यवस्थाएं थी, कोई ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं था। हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।