आगरालीक्स…आगरा में झोलाछाप डॉक्टर दुकान में देख रहा था मरीज, पीछे भर्ती कर चढ़ा रहा था बोतल. न कोई डिग्री मिली और कोई रजिस्ट्रेशन, मुकदमा दर्ज
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर को मरीजों का इलाज करते हुए पकड़ा है. यह झोलाछाप डॉक्टर आगे दुकान में मरीज देख रहा था तो पीछे मरीजों को भर्ती कर उनको बोतल चढ़ा रहा था. इस फेक डॉक्टर के पास न तो कोई डिग्री मिली और न ही कोई रजिस्ट्रेशन. थाना ट्रांसयमुना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हे.

यहां का है मामला
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष जैन और उनकी टीम ने टेड़ी बगिया स्थित राहुल नगर में आकस्मिक निरीक्षण किया. यहां पर बाला फार्मेसी ना की दुकान पर एक झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहा था. टीम ने यहां जैसे ही छापा मारा वैसे ही वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से मरीज भी हैरान रह गए. निरीक्षण में पाया कि यह झोलाछाप डॉक्टर आगे दुकान में मरीज देख रहा था और दुकान के पीछे मरीजों को भर्ती कर उन्हें बोतल चढ़ा रहा था. जांच में डॉक्टर के पास न तो कोई डिग्री मिली और न ही कोई रजिस्ट्रेशन. सभी नियमों का यहां उल्लंघन किया जा रहा था. आरोपी झोलाछाप के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में तहरीर दी गई है.