आगरालीक्स…आगरा में होटल कर्मी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूट की वारदात का खुलासा. परिचित का निकला अहम रोल. 7 बदमाश अरेस्ट
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में होटल कर्मचारी के घर पर उनकी पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने 7 बदमाशों को अरेस्ट किया है. दो बदमाश अभी भी फरार है. पुलिस पूछताछ में इस डकैती में होटल कर्मचारी के एक परिचित का अहम रोल सामने आया है. लेनदेन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपियों के कब्जे से लूट का माल, तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है.

ये है मामला
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के एकता चौकी स्थित त्रिवेणी एन्क्लेव का है. मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला अवनीश सिंह आगरा में यहां किराए पर रहता है. अवनीश सिंह एक होटल का पूर्व कर्मचारी है. घटना सोमवार शाम की बताई गई है. अवनीश सिंह बाहर किसी काम से गए थे और घर में उनकी पत्नी कामिनी और बच्चे थे. आरोप है कि इस दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनके घर में घुसे. उन्होंने तमंचे के बल पर पत्नी के जेवरात और घर में रखा कैश लूट लिया. इसके बाद पत्नी और बच्चों को रसोई में बंद कर दिया और वहां से भाग निकले.
पुलिस ने इस मामले में 7 बदमाशों को अरेस्ट किया जिसमें अवनीश के एक परिचित का अहम रोल आया है. बताया जाता है कि अवनीश सिंह पर उनके एक परिचित के 8 लाख रुपये उधार थे. वह उधारी की रकम वापस नहीं कर रहा था. उस परिचित ने ही बदमाशों को जानकारी दी थी कि होटल कर्मी के घर में एक बक्शा है जिसमें 40 लाख रुपये रखे हैं. इसके बाद सभी ने मिलके बक्शे को लूटने की योजना बनाई और मौका पाकर घर में घुस गए. पुलिस ने सीसीटीवी से शिनाख्त कर बदमाशों को अरेस्ट किया. बदमाशों ने होटल कर्मी के घर के पास में ही क्रिकेट खेलने के दौरान रेकी की थी.