आगरालीक्स ….आगरा में आज ही पानी भर कर रख लें, तीन दिन तक कई क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। जानें, टैंकर बुलाने के लिए जलनिगम ने नंबर किए जारी।

आगरा में जोनल पंपिंग स्टेशन और ओवर हेड टैंकों की सफाई की जा रही है। ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन की सफाई बीते डेढ़ साल से नहीं हुई है। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि बुधवार 10 मई को ताजगंज जोनल पपिंग स्टेशन की सफाई की जाएगी, इसके चलते ताजगंज क्षेत्र के ताजगंज के साथ ही हज्जपुरा, गोबर चौकी, पुरानी मंडी सहित अन्य स्थानों पर पानी की आपूर्ति 10 मई को नहीं होगी। 11 मई की सुबह से पहले की तरह ही पानी की आपूर्ति होगी।
11 और 12 मई को इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
जलनिगम की गंगाजल ईकाई द्वारा इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके चलते शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन पर 11 मई गुरुवार से 36 घंटे के लिए शट डाउन लिया गया है। इससे शाहगंज क्षेत्र के शाहगंज के साथ ही भोगीपुरा, सहित अन्य क्षेत्रों में 11 और 12 मई को पानी नहीं आएगा।
जलकल विभाग के नंबर
18002702722
8192095401