आगरालीक्स…आगरा में कल इंडो—नेपाल और बांग्लादेश मीडिया कान्क्लेव—2023 पर जुटेंगे तीनों देशों के जर्नलिस्ट. मीडिया की चुनौतियों और और समाधान पर होगी चर्चा
प्रेस क्लब आफ आगरा एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को इंडो-नेपाल-बंगलादेश मीडिया कांक्लेव -2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय होगा “सामयिक परिदृश्य में मीडिया की चुनौतियां और समाधान”। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेपाल और बंगलादेश से 35 से अधिक पत्रकार आ चुके हैं। 40 प्रतिष्ठित पत्रकार देश के विभिन्न प्रांतों से शामिल होंगे।

होटल क्लार्क शिराज में सुबह 10.30 बजे से आयोजित इस कांक्लेव का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। अध्यक्षता विधि एवं न्याय राज्यमंत्री-(भारत सरकार) प्रो.एसपी सिंह बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजकुमार चाहर होंगे। मुख्य वक्ता अमर उजाला नई दिल्ली के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री, हिंदुस्तान टाइम्स नई दिल्ली राजनीतिक संपादक विनोद शर्मा, सार्क जर्नलिस्ट फोरम,काठमांडू-नेपाल के अध्यक्ष राजू लामा होंगे।