आगरालीक्स…आगरा में छोटे दुकानदार खुश. बोले—कई दिन से 2000 का नोट देखा ही नहीं तो हमारे पास होना दूर की बात. आप भी दें अपनी राय
2000 के नोट को प्रचलन से बाहर करने के आरबीआई के फैसले पर छोटे दुकानदारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि हमनें कई दिनों से मार्केट में 2000 का नोट हीं नहीं देखा तो होना दूर की बात है. पिछले कई महीनों से 2000 का नोट हमारे पास आया ही नहीं है. ऐसे में ये प्रचलन में रहे या न रहे, हमें इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है. लॉयर्स कॉलोनी में परचूनी की दुकान चलाने वाले श्याम जनरल स्टोर के श्याम लाल का कहना है कि 2000 के नोट कई दिन से मार्केट में आ ही नहीं रहा है. जब से यूपीआई और अन्य आनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू हुए हैं तब से नोटों का इकट्ठा होना ही मुश्किल हो गया है. कभी—कभार एकाध नोट आ भी गया है तो वह ज्यादा देर रुका नहीं है. हमारे पास से सामान डिलीवर करने वालों को दे दिया जाता है.

वहीं दयालबाग में डेयरी चलाने वाले मानसिंह का कहना है कि 2000 के नोट को प्रचलन से बाहर होना ही था. आज नहीं तो कल इसको लेकर निर्णय लेना ही था. 2000 का नोट न तो अब दुकान पर आता है और न ही अब एटीएम से निकलता है. बहुत ही कम गुंजाइश होती है कि 2000 का नोट एटीएम से निकले. अब सिर्फ 500 का नोट ही निकल रहा है.