आगरालीक्स…. आगरा में मेधावी छात्रों के लिए सिविल सर्विसेज, एनडीए, नीट, सीडीएस, आईआईटी, जेईई की फ्री कोचिंग, 30 मई तक करना है आवेदन।

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के खंदारी स्थित परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में 2023 24 के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की कक्षाएं जून में शुरू हो जाएंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद आगरा में आर्थिक रुप से पिछड़े उत्साही तथा मेधावी छात्र/छात्राओं को विभिन्न परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए0, नीट, सीडीएस आईआ0टी जेईई तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों सम्बन्धी शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षाओं का शुभारम्भ डा बीआर अम्बेडकर आईएए0/पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र खन्दारी, आगरा एवं राजकीय इण्टर कालेज, पंचकुईया, आगरा में किया जा रहा है।
30 मई तक करें आवेदन
छात्र छात्राएं 30 मई, 2023 तक अपने आधार कार्ड की प्रति, पिता के आय प्रमाण की प्रति व 2 फोटो लेकर डा0 बी0आर0 अम्बेडकर आईएएस/ पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र खन्दारी, आगरा एवं राजकीय इण्टर कालेज, पंचकुईया, आगरा और योगेश कुमार कनिष्ठ सहायक, समाज कल्याण विभाग विकास भवन, संजय प्लेस आगरा मोबाईल नं0 9312788703 मनोज कुमार सिंह प्रभारी अधीक्षक, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र खन्दारी, आगरा मोबाईल नं0 9452196557 से सम्पर्क कर सकते है।