आगरालीक्स… आगरा में दिन में धूप के साथ ही बर्फीली हवाएं चलती रहीं, शाम को शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए। डीएम गौरव दयाल ने स्कूलों को बुधवार से खोलने के निर्देश दिए हैं। स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।

आगरा में बारिश के बाद शीत लहर चल रही है, संडे को छुटटी के दिन लोग घरों में छिपे हुए हैं। डीएम गौरव दयाल ने स्कूलों की 10 जनवरी तक छुटटी कर दी है। रविवार को डीएम गौरव दयाल ने आगरा जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 8 तक के 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिये है। कक्षा 9 एवं अग्रेत्तर कक्षाएं प्रातः 10 बजे से संचालित की जायेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को शीतलहर बनी रहेगी। दिन में बादलों की लुकाछिपी के कारण धूप नहीं निकलेगी।
शनिवार से बदला मिजाज
आगरा में मौसम का मिजाज बदल गया है, ठंडी हवाएं चलने के साथ बारिश की आशंका है, कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
शुक्रवार को आगरा का तापमान बढ गया, सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था, शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंडी हवाएं चलने के साथ बादल छाए हुए हैं और बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम अभी ऐसा ही रहेगा और बारिश भी हो सकती है।
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में मंगलवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके चलते श्रीनगर-लेह हाईवे पर स्थित जोजिला तथा सोनमर्ग में सुबह बर्फबारी हुई। फिसलन के कारण हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम को अचानक बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 6 और 7 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
Leave a comment