Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Agra councilor Hariom Goyal has been playing the role of Sudama for 20 years…#agranews
आगरा

Agra News: Agra councilor Hariom Goyal has been playing the role of Sudama for 20 years…#agranews

294

आगरालीक्स….आगरा के एक ऐसे पार्षद भी जो हैं ‘सुदामा’. 20 सालों से निभा रहे हैं सुदामा की भूमिका…आगरा ही नहीं, मुंबई, दिल्ली सहित कई शहरों में कर चुके हैं सुदामा अभिनय

नगर निगम, आगरा के एक पार्षद एसे भी है जो सुदामा की भूमिका करते है। जीवन यापन के लिए नहीं, केवल भगवत आराधना के लिए। उनका मानना है कि इस माध्यम से वे प्रभु की सेवा करते हैं। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी हरिओम गोयल (बाबा) पिछली बार भी पार्षद थे और इस बार भी वे चुनाव जीत गये हैं। सुदामा चरित्र लीला दौरान वे सुदामा का स्वरूप बन कर अभिनय करते हैं। उन्होंने बताया कि सुदामा का यह भूमिका वे करीब 20 साल से कर रहे हैं। आगरा ही नहीं, मुंम्बई, दिल्ली, फरीदाबाद, धौलपुर, मनिया सहित कई नगरों में वे अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। सुदामा के गीत के अलावा भागवताचार्य के सुदामा चरित्र के संवाद पर भावाभिनय भी वे प्रभावशाली करते हैं। प्रस्तुति का समय एक घंटे से आधे घंटे का रहता है।

हरिओम गोयल बताते हैं कि सुदामा की भूमिका के प्रस्तुति करण का वे किसी से कोई शुल्क नहीं लेते, बल्कि उस व्यक्ति के घर का पानी तक नहीं पीते। आने, जाने आदि का सारा व्यय वे अपने पास से ही करते हैं। मई में चुनाव के बाद भी दो स्थानों के लिए यह भूमिका करके आए हैं। धार्मिक प्रवृति के हरिओम बाबा दोनों नवरात्र में निराहार व्रत रखते हैं। इस दौरान वे चप्पल भी नहीं पहनते और सभी जगह नंगे पैर ही आते-जाते हैं। वर्ष 2016 में नवरात्र के दौरान उन्हें दिल्ली जाना पड़ा, वहां भी वे बिना चप्पल, जूते पहने ही गए। गंगे गौरी बाग, बल्केश्वर में होने वाली गोर्वधन पूजा में भी हर वर्ष पुजारी रहते हैं।

संघर्षशील जीवन के पथिक हरिओम गोयल बताते हैं कि उनके पिताजी सुनहरी लाल गोयल कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। घर का खर्चा नहीं चल पाता था। अतः करीब सात साल तक वाटर वर्क्स चौराहा पर अखबार बेचा है। इसके लिए वे सुबह तीन बजे उठते और भगवान टाकीज सेंटर से अखबार लेते। उसके बाद घरों में बांटने भी जाते। इस दौरान फैक्ट्री में भी काम और पढ़ाई भी करते। अब वे सीसीटीवी लगाने का काम करते हैं।

प्रस्तुति-आदर्श नंदन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार, ए-3, सीताराम कालोनी, फेस-1, बल्केश्वर आगरा, मोबाइल नंबर 09837069255

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

आगरा

Agra News: Sports injury specialist Dr. Rajat Sarv Kapoor honored in Noida on National Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगरा के स्पोर्टस इंजरी विशेषज्ञ डॉ. राजत सर्व...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

error: Content is protected !!