आगरालीक्स….आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ.गजेंद्र विक्रम सिंह बने यूपी स्टेट टास्क फोर्स के अध्यक्ष. राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए संभालेंगे काम
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के क्षय एवं श्वसन रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.गजेंद्र विक्रम सिंह 16 जून 2023 को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, स्वास्थ्य भवन लखनऊ में ज़ोनल टास्क फ़ोर्स (नोर्थ ज़ोन)के अध्यक्ष ड़ा सूर्यकांत की अध्यक्षता में आयोजित 45वीं स्टेट टास्क फोर्स-मेडिकल कॉलेज की बैठक में में एनटीईपी के लिए यूपी स्टेट टास्क फोर्स के अध्यक्ष चुने गए। प्रोफ़ेसर गजेंद्र विक्रम सिंह के नाम का प्रस्ताव नेशनल टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार भारद्वाज ने किया जिसका अनुमोदन ड़ा शेलेन्द्र भटनागर प्रदेश क्षय रोग अधिकारी एवं ड़ा सूर्यकांत के द्वारा किया गया।

उत्तरप्रदेश स्टेट टास्क के सभी वाइस चेयरमैन और उत्तरप्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के कोर कमेटी के नोडल अधिकारियों ने सर्वसम्मति से नाम का प्रस्ताव मंज़ूर कर लिया। एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के प्राचार्य ड़ा प्रशांत गुप्ता ने कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अनुसार 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाने के लिए कहा। भारत सरकार के राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञ समूह (NTEG) के लिए विषय विशेषज्ञ एवं नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, इंडिया के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वे एंड टीबी टारगेट तक पहुंचने के लिए पाँच महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्राथमिकता से काम करेंगे।
1- उत्तर प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेजों में प्रिज़म्प्टिव टीबी परीक्षा दर में वृद्धि
2- मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न क्लिनिकल विभागों से क्षय रोग अधिसूचना( टीबी नोटिफ़िकेशन)
3- यूनिवर्सल ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्ट
4- एक्स्ट्रापल्मनेरी टीबी में सूक्ष्मजीवविज्ञानी पुष्टि दर
5- मेडिकल कॉलेजों में क्षयरोग पर अनुसंधान
क्षय एवं श्वसन रोगों की अनेक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसों के आयोजक प्रोफ़ेसर सिंह यूपी के डिफ़िकल्ट तो ट्रीट टीबी क्लीनिक (डीटीटीसी) में दवा प्रतिरोधी टीबी ( एमडीआर एवं एक्सडीआर) के उपचार को सरल भाषा में चिकित्सकों को समझाने के लिए लोकप्रिय हैं।