आगरालीक्स…आगरा में बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. दिन के साथ रात में भी गर्मी से बेहाल हुए लोग. तापमान फिर से बढ़ा,
आगरा में चिपचिपी और पसीने वाली गर्मी पड़ रही है. उमसभरी इस गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है. हाल ये है कि लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आगरा में बादल तो छा रहे हैं और एक बारगी लगता भी है कि अभी थोड़ी देर में जोरदार बारिश होगी, लेकिन अचानक फिर से बादल गायब हो जाते हैं. बारिश न होने और उमस अधिक होने के कारण दिन के साथ अब रात में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं. सुबह छह बजे से ही चिपचिपी गर्मी महसूस होने लगती है.

बारिश न होने के कारण आगरा का तापमान एक बार फिर से बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तेज आध्ंाी, ओले पड़ने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/06/23) 37.9
Departure from Normal(oC) -2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/06/23) 29.0
Departure from Normal(oC) 1