आगरालीक्स …आगरा में व्यापारी भाईयों को कर्जा देने वाले पहुंचे थाने, व्यापारी भाईयों का मोबाइल बंद, दुकान और घर पर ताला, व्यापारी भाईयों ने पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर जबरन बैनामा कराने के लगाए थे आरोप।

आगरा के विजय श्री अपार्टमेंट, पुरानी विजय नगर कॉलोनी निवासी मोहन लाल अग्रवाल उनके भाई सोहनलाल अग्रवाल बेटे दिलीप अग्रवाल और भतीजे शिवम अग्रवाल की बाबा संस, सोहन ट्रेटिंग कंपनी, बाबा एंटरप्राइजेज, कस्तुरी स्पाइसेज एंड ड्राईफ्रूटस के नाम से चित्तीखाना रावतपाड़ा में कारोबार है। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी, आरोप लगाए थे कि कारोबार में घाटा होने पर कर्जा लिया था, कर्जा अभी चुकाना नहीं है, कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज करा दिया। शाहगंज पुलिस ने हिरासत में रखाऔर उनकी दुकान का जबरन बैनाम शुभम गोयल के नाम से करा दिया, जबकि शुभम गोयल से उन्होंने कोई कर्जा नही लिया है, इस मामले की जांच डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय को सौंपी गई है।
थाने पहुंच गए लेनदार
मीडिया में खबर आने के बाद मोहनलाल और सोहनलाल अग्रवाल को कर्ज देने वाले लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, यहां से उन्हें डीसीपी सिटी के कार्यालय भेज दिया गया। यहां पहुंचे लोगों का कहना है कि उन्होंने भी व्यापारी भाईयों को कर्जा दिया था, जिस तरह से पुलिस ने बैनामा कर दिया इससे उन्हें भी उम्मीद है कि पुलिस दबाव बनाकर उनके रुपये भी वापस करा देगी। इस मामले में तहरीर देने के लिए कहा है।
उधर, पुलिस की शिकायत करने के बाद से व्यापारी भाईयों के मोबाइल बंद है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यापारी भाई शाहगंज पुलिस की सीपी कार्यालय में शिकायत करने के बाद से दहशत में आ गए हैं डर है कि पुलिस उन्हें जेल न भेज दे इसके चलते भूमिगत हो गए हैं।