आगरालीक्स….आगरा में डॉक्टर्स और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के बीच हुआ फुटबॉल मैच. 4-0 से ये टीम बनी विजेता
फ़ुटबॉल एक ऐसा खेल है जो सभी युवा दिल वालों को एक साथ लाता है और ऊर्जा जलाने का एक शानदार तरीका है। खेल खेलना भी चरित्र निर्माण का एक तरीका है। इसी उद्देश्य से एक मैत्री फुटबाल मैच आज डॉक्टर्स डे और सीए दिवस के उपलक्ष्य में आगरा चिकित्सक और आगरा चार्टर्ड अकाउंटेंट के बीच खेलगांव परिसर में सुहाने मौसम के मध्य खेला गया। आगरा चिकित्सको ने मैच 4-0 से जीता परन्तु आपसी सौहार्द और तालमेल का अनूठा उदहारण देखने को मिला।

मुख्य अतिथि उमेश गुप्ता ट्रस्टी खेलगांव, डॉ अशोक शर्मा, डॉ अरुण तिवारी ने मैच की शुरुआत की और दोनों टीम को शुभकामनायें दीं। इस दौरान आईएमए टीम के कप्तान डॉ सौरभ शर्मा, डॉ अशांक गुप्ता, डॉ अरविंद यादव, डॉ शुभम जैन, डॉ शिवम् उपाध्याय, डॉ रजत उपाध्याय, डॉ कौशलेंद्र भदौरिया, डॉ रोबिन बंसल और सीए टीम के कप्तान उदित बंसल, विनीत अरोरा, ब्रिजेश वर्मा, आशीष जैन, प्रशांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे;