आगरालीक्स …आगरा में जेपी हॉस्पिटल और शीतल फाउंडेशन द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में हेल्थ कैंप लगाया गया। कैंप में बीपी, ईसीजी के साथ शुगर की जांच की गई। मरीजों को परामर्श देने के साथ ही जीवनशैली से जुडी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। जेपी हॉस्पिटल, नोएडा के डॉ आसिफ, डॉ राजकुमार, डॉ राज वर्मा, डॉ मुकुल अग्रवाल, डॉ सत्य नारायण, डॉ अंकित गुप्ता, डॉ आकांक्षा ने परामर्श दिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अभिलाषा प्रकाश ने भी परामर्श दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधनाचार्य कुंज विहारी द्विवेदी, नंद किशोर मंघरानी, सीए महेंद्र गर्ग, विश्वेंद्र सिंह चौहान, जय जीवन न्यास के संजीव सिंह, शीतल फाउंडेशन के अमित जैन, विनीत वर्मा, हरजीत, पवन आदि मौजूद रहे।
Leave a comment