आगरालीक्स ..आगरा में एक सिर कटी लाश मिली है, शव के एक हाथ में ड्रिप लगी हुई है और सिर की जगह पॉलिथिन है, जिस पर गिर्राज बर्तन भंडार, मथुरा लिखा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। युवक की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।
आगरा में सोमवार को बिचपुरी नहर में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फेल गई। कापफी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, शिव को बाहर निकाला तो होश उड गए। सिर की जगह एक पॉलिथिन बंधी थी, इस पर गिर्राज बर्तन भंडार, मथुरा लिखा है। नीली जींस पहने हुए युवक की उम्र 40 साल बताई जा रही है। म्रतक की शिनाख्त के लिए आस पास के जिलों में भी संपर्क किया गया है।
मंदिर की कोठरी में मिला शव
थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित मंदिर की कोठरी से दुर्गंध आने पर उसे खोला गया, कोठरी के अंदर शव पडा हुआ था, यह शव मंदिर के सेवादार का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है
Leave a comment