आगरालीक्स…सबसे चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण में जांच. ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के बीच कॉल रिकॉर्डिंग में सामने आई ये बात
यूपी में सबसे चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य प्रकरण में बड़ा एकशन लिया गया है. ज्योति मौर्य के कथित प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि अपर मुख्य सचिव होमगाड्र्स ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें मनीष दुबे के निलंबन की बात कही जा रही है. अनिल कुमार ने कहा है कि जब तक परीक्षण पूर्ण नहीं हो जाता, निलंबन का फैसला सही नहीं होगा. बता दें कि बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर मनीष दुबे के निलंबन की खबरें चल रही हैं. इस संबंध में डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ रिपोर्ट भेज दी थी. जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे ने अपने कृत्यों से विभाग की छवि को धूमिल करने के साथ संपर्क में आईं महिलाओं का शोषण किया है.
वर्ष 2021 में मनीष ने लखनऊ की एक युवती से अलीगंज में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही 80 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा था. मनीष की पत्नी ने डीआईजी को दिए अपने बयान में इसकी पुष्टि की है. वहीं अमरोहा में भी तैनाती के दौरान मनीष पर एक महिला होमगार्ड के यौन शोष्ज्ञण का आरोप है. महिला होमगार्ड ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बयान दिया कि उसके विरोध में मनीष ने उसे नौकरी से निकलवा दिया था. बाद में डीजी होमगार्ड से शिकायत पर वह बहाल हुई थी.

कॉल रिकॉर्डिंग में आलोक के लिए कही थी ये बात
इस प्रकरण की जांच कर रहे डीआईजी संतोष कुमार को ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने कुछ कॉल् रिकॉर्डिंग दी थी. इनमें से एक रिकॉर्डिंग में ज्योति और मनीष आपस में आलोक को रास्ते से हटाने, ठिकाने लगाने और कहानी खत्म करने जैसे शब्द बोल रहे थे. जब मनीष से इस बाबत पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वे आलोक से तलाक लेने की बात कह रहे थे. हालांकि डीआईजी ने इस बातचीत को बेहद गंभीर प्रकरण मानते हुए पुलिस से जांच कराने की संस्तुति की है. इसका मुकदमा दर्ज होने के बाद ज्योति और मनीष के मोबाइल फोन, सीडीआर आदि की गहनता से पड़ताल की जाएगी.
बता दें कि प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी आलोक मौर्य पीसीएस अफसर ज्येाति मौर्या के पति हैं. लेकिन रिश्तों में खटास बनी हुई है. आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि पत्नी ज्योति मौर्या का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के सथ अफेयर है. आलोक ने अपनी शिकायत में कमांडेंट मनीष दुबे पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं.