Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Triple Talaq after two hours of Nikaah in Agra, case filed against seven…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Triple Talaq after two hours of Nikaah in Agra, case filed against seven…#agranews

162

आगरालीक्स…आगरा में सुबह 4 बजे निकाह, 6 बजे दूल्हे ने दिया तीन तलाक. सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज. लड़की वालों ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

आगरा में निकाह के दो घंटे बाद ही दूल्हे ने तलाक दे दिया. दहेज में कार और ज्यादा जेवर न मिलने पर उसने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया. लड़के के परिवार वाले भी उसका साथ देते रहे. वहीं लड़की वाले मिन्नतें मांगते रहे लेकिन वह नहीं माने. करीब दो घंटे तक विवाद चलता रहा जिसके बाद दूल्हा तीन तलाक बोलकर चला गया. लड़की पक्ष की ओर से थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसमें दूल्हा सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर है. इसके अलावा लड़की पक्ष ने सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगाई है.

ये है मामला
ढोलीखार मंटोला में रहने वाले दूल्हन के भाई कामरान ने बताया कि बुधवार रात को ताजनगरी के प्रियांशु गार्डन में उसकी दो बहनों की शादी थी. बहन गौरी का निकाह हो गया था और वह विदा हो गई. इसके बाद दूसरी बहन डॉली का निकाह आसिफ नाम के लड़के के साथ सुबह 4 बजे हुआ. शादी में बहनों को सभी सामान, जेवरात और कैश दिया गया. कामरान ने बताया कि शादी की दावत में भी करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए.

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब विदाई का समय आया तो दूल्हा आसिफ और उसके परिवार के लोग कार और अन्य जेवरों पर अड़ गए. आसिफ की मां मुन्नी देवी ने कहा कि इतने पैसे में क्या होगा. हमारे यहां करोड़ों की शादी होती है. हमें लग्जरी कार चाहिए. दूल्हे ने भी कहा कि जब तक ये डिमांड पूरी नहीं होगी तब तक दुल्हन को नहीं ले जाउंगा.

लड़की पक्ष की ओर से भी काफी मान मनोबल किए गए लेकिन दूल्हा और उसके परिवार के लोग नहीं माने. रिश्तेदारों से मदद मांगी गई और कुछ रुपये इकट्ठा करने के बाद कार की डिमांड को पूरा किया गया लेकिन इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग ज्यादा जेवर की मांग करने लगे. जो कि हमारे लिए बहुत मुश्किल हो गया. कामरान ने बताया कि जब हमने इस मांग को पूरी करने में अपनी असमर्थता जताई तो ससुराल के लोगों ने गाली गलौज् व अभद्रता शुरू कर दी. हमसे मिली नगदी और जेवरात लेकर चले गए. चंद रिश्तेदारों के साथ दूल्हा रुका हुआ था. करीब दो घंटे तक विवाद चलता रहा. सुबह 6 बजे अचानक दूल्हा वहां से चलने लगा. हमने रोका तो उसने सबके सामने डॉली को तीन तलाक दे दिया.

बताया जाता है कि दूल्हे आसिफ की नाई की मंडी में जूते की फैक्ट्री है. कामरान ने परेशान होकर पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस के आने पर दूल्हा आसिफ समेत लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई. पुलिस ने दूल्हा आसिफ, मां मुन्नी, पिता परवेश, भाई सलमान, बहन रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!