आगरालीक्स….आगरा पब्लिक स्कूल की ब्रांचों के बीच हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता. स्टूडेंट्स ने वॉलीबॉल में दिखाया टैलेंट. ये टीम बनी विजेता
आज सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल, शाहदरा चेक पोस्ट, फिरोजाबाद पर माँ साधना कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन महेश चंद शर्मा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता आगरा पब्लिक स्कूल, अरतोनी की टीम रही। उपविजेता का खिताब सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल की टीम के नाम रहा। तीसरे स्थान पर आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर की टीम रही। प्रधानाचार्य डा. हरिओम त्रिवेदी के सभी खिलाडियों का धन्यवाद किया। आयोजन को सफल बनाने में धर्मेंद्र यादव, आलोक चौधरी, पुष्पेद्र शर्मा का विशेष योगदान रहा।
