आगरालीक्स….(Agra Flood Live Update) .आगरा में यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। जिला प्रशासन ने 11 बजे का अपडेट किया जारी।

आगरा में बुधवार सुबह से ही यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक यमुना के जलस्तर में आधा फीट की गिरावट आई है। गौकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी में भी लगातार गिरावट आ रही है। सुबह 11 बजे यमुना का जलस्तर 498.80 फीट रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले आज सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 499 फीट रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले मंगलवार रात को यमुना का जलस्तर 499.30 फीट था। यमुना के जलस्तर में .30 फीट की कमी आई है। सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 498.90 फीट तक पहुंच गया। इसके साथ ही गौकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी में भी गिरावट आई है, मंगलवार को 1.37 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था अब यह घटकर 1.22 लाख क्यूसेक हो गया है।
19 जुलाई गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा गया पानी 1.22 लाख क्यूसेक
सुबह 11 बजे आगरा में यमुना का जलस्तर 498.80 फीट
सुबह नौ बजे आगरा में यमुना का जलस्तर 498.90 फीट
सुबह आठ बजे आगरा में यमुना का जलस्तर 499 फीट
18 जुलाई गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा गया 1.37 लाख क्यूसेक पानी
रात 10 बजे जलस्तर — 499.30 फीट
दोपहर एक बजे जलस्तर 499. 20 फीट
दोपहर 12 बजे जलस्तर — 499.10 फीट
सुबह आठ बजे जलस्तर – 499 फीट
शाम पांच बजे जलस्तर 499.20 फीट
आगरा में 17 जुलाई सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर
सुबह सात बजे जलस्तर- 497 फीट
सुबह 10 बजे जलस्तर — 497.20 फीट
सुबह 11 बजे जलस्तर — 497.30 फीट
रात 10 बजे जलस्तर — 498.20 फीट
लो फ्लड लेवल- 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल – 499 फीट
हाई फ्लड लेवल- 508 फीट
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2260550
नगर निगम का कंट्रोल रूम का नंबर 931940603