आगरालीक्स…आगरा सहित देश भर में जैन समाज की दुकानें बंद, एमजी रोड से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई मौन रैली, जानें

आचार्य श्री 108 कामकुमारनन्दी जी की निर्मम हत्या. हत्या के विरोध में निर्यापक श्रमण जगत पुज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के आदेश पर आगरा में एक विशाल मौन रैली निकाली गई, एमडी जैन इंटर कॉलेज से शुरू होकर रैली कलक्ट्रेट तक पहुंचेगी। यसळस ीर आगरा सहित पूरे देश का जैन समाज अपना कारोबार पूरी तरह से बंद रखेगा. न तो कोई दुकान खुलेगी और न ही कोई प्रतिष्ठान.