नईदिल्लीलीक्स… मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया। सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा- एक्शन ले सरकार वरना हम उठाएंगे कदम। एक आरोपी गिरफ्तार।
वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

मणिपुर में एक बार फिर तनाव है। ताजा मामला कुछ दिन पुराने एक वीडियो के वायरल होने का है। वीडियो में सैकड़ों की भीड़ एक समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग गुस्से में है। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा- एक्शन ले सरकार
महिलाओं के साथ अभद्रता का शर्मसार करने वाले वीडियो का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो से वास्तव में परेशान है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा।
आरोपियों को मौत की सजा की कोशिश होगीः सीएम
इस बीच, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, ‘हमने वीडियो देखा और मुझे बहुत बुरा है। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। मैंने तुरंत पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। राज्य सरकार आरोपियों के लिए मौत की सजा सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी।
राहुल ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।