आगरालीक्स …आगरा में एक हैकर एसबीआई बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गया है। हैकर एटीएम के कैंसिल बटन पर फेवी क्विक डाल रहा है, अंदर सीसीटीवी में मैनेजर ने उसे देख लिया, गार्ड को भेजा, वह उसे पकडते तब तक हैकर बाइक से फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई के एटीएम की सीसीटीवी फुटेज सभी ब्रांच में भेजी गई है, बैंक मैनेजर और एटीएम के बाहर कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को आगाह किया गया है।
एटीएम में स्कीमर और माइक्रो कैमरा लगाकर एटीएम कार्ड की क्लोनिग की जा रही है। 25 दिन पहले फाउंड्री नगर स्थित एसबीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम में हैकर ने एटीएम कार्ड के स्लॉट में स्कीमर लगा दिया था। एटीएम के पास ही में माइक्रो कैमरा लगाकर और कैंसिल बटन पर फेवी क्विक डाल दिया था। इससे हैकर ने 41 लोगों के एटीएम क्लोन कर लाखों रुपये का चूना लगा दिया था। इसी तरह से दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए हैकर सक्रिय थे, लेकिन सीसीटीवी से वह पकड में आ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment