Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ History sheeter baba Munshi Das shot dead in Agra
टॉप न्यूज़

History sheeter baba Munshi Das shot dead in Agra

133

आगरालीक्स…..हर मर्ज की दवा का इलाज करने वाले डौकी के हिस्टीशीटर बाबा मुंशीदास की हत्या। बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मारी। आरोपी मरीज बनकर बाबा के पास पहुंचे । अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया है।
नरि गांव में हिस्ट्रीशीटर बाबा मुंशीदास का आश्रम है, वह किडनी के स्टोन का इलाज करता था.  रविवार को दोपहर तीन बजे बाबा मुंशीदास  टहल रहे थे, तीन युवक बाइक से पहुंचे। गेट पर बताया, मरीज हैं, बाबा से दवा लेने आए हैं। उन्हें देखकर बाबा बैठ गए। पूछा क्या परेशानी है, एक बोला, पथरी है किडनी में, दवाई चाहिए। वह आगे बढ़ा और बाबा के पैर छुए। बाबा ने आशीर्वाद दिया और नाम लिखवाने के लिए कहा। वह बोला, मैं राजू हूं, फिरोजाबाद से आया हूं। तभी उसके ठीक पीछे खड़े युवक ने अंटी से तमंचा निकाला। बाबा के ठीक सामने आया। सीने पर निशाना लगाया और ट्रिगर दबा दिया।
दो तमंचे लहरा रहे थे। आश्रम के गेट पर ही उनकी बाइक खड़ी थी, स्टार्ट किया और भाग निकले। गोली लगने से बाबा घायल होकर गिर पड़े। उनके मुंह से जोर की चीख निकली, बचाओ, जल्दी करो। पास ही बाबा का भतीजा हरिओम था। वह मरम्मत का काम करा रहा था। गोली की आवाज सुनकर ही बाबा की ओर दौड़ लिया था। उसने ही गाड़ी मंगाई। मजदूरों की मदद से बाबा को इसमें बिठाया।
उन्हें आगरा के शहीद नगर स्थित एक हॉस्टिपल में ले जाया गया। वहां आश्रम की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में बाबा मुंशीदास की मौत हो गई। पुलिस ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि हमलावरों ने जींस पहन रखी थी। बाबा को गोली मारने केबाद तीनों हमलावर बाइक से आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे की ओर भागे एससपी डा. प्रीतिंदर सिंह और सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे।बताया जाता है कि बाइक सवार युवक मरीज बनकर बाबा के पास पहुंचे जहां उन्होंने बाबा के गोली मार दी और वहां से भाग निकले। जब इसकी जानकारी बाबा के अनुयायियों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बाबा को अस्पताल लाया जाता इससे पहले ही रास्ते में उनहोंने दम तोड़ दिया। बाबा के भक्तों की संख्या अधिक होने के कारण और उनके आपराधिक कारनामों को ध्यान में रखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
डेढ़ महीने पहले ही आए थे जेल से छूटकर
बाबा मुंशीदास पर यूं तो कई सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन हाल ही में वह अपने एक साथी की हत्या के आरोप में जेल गए थे और करीब डेढ़ महीने पहले ही वह सजा काटकर यहां आए थे। बाबा पर शारीरिक शोषण, अवैध खनन, बिजली चोरी, मारपीट सहित करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। बाबा का आपराधिक इतिहास है लेकिन इसके बावजूद उसके अनुयायियों की संख्या भी बहुत अधिक है।
हर मर्ज के इलाज का दावा
बाबा मुंशीदास द्वारा हर मर्ज के इलाज का दावा किया जाता था। पुत्र या पुत्री होने से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज करने के कारण बाबा के अनुयायियों की संख्या भी काफी ज्यादा थी। बाबा का आश्रम गांव में काफी अंदर है और यह काफी एकड जमीन में बना हुआ है। बाबा के समर्थकों द्वारा एक बार पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की गई थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

error: Content is protected !!