आगरालीक्स ….आगरा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधा शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अशोक शर्मा को हराया।
शुक्रवार को आगरा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी के निर्देशन में हुए, चुनाव में 478 मतदाताओं में से 419 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
एसोसिएशन के सचिव पद पर आनंद सारस्वत, संयुक्त सचिव पद पर भुवन प्रकाश ओझा, क्रीड़ा सचिव पद पर केके शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीएन पचौरी को चुना गया।
वहीं एल्डर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर विजय पाल सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव पद पर रजभान सिंह, एवं ऑडीटर सुब्रत मेहरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सदस्य कार्यकारिणी के रूप में केएम गुप्ता, संजय गुप्ता, महताब सिंह, कुलदीप दीक्षित, रवि गुप्ता, चंदन सिंह राजपूत, शैलेंद्र रावत, महेंद्र पाल सिंह, विनोद शुक्ल एवं कफील राहत को भी निर्विरोध चुना गया।
Leave a comment