बेंगलुरुलीक्स… चंद्रमा पर अब शिवशक्ति, तिरंगा पॉइंट । 23 अगस्त अगस्त को नेशनल स्पेस डे। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात के बाद किया ऐलान…
पीएम ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई दी। पीएम मोदी ने तीन बड़े ऐलान किए।
1-चंद्रमा पर जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उस स्थान को शिव शक्ति पॉइंट कहा जाएगा।
2-चंद्रमा पर जहां चंद्रयान-2 का लैंडर गिरा था, उस स्थान को दुनिया में तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जाएगा।
3-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का यादगार बनाने के लिए हर साल भारत में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा।
खुशी इतनी की बेसब्री हावी हुईः पीएम
पीएम मोदी ने कहा आप सभी के बीच आकर आज एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं। शायद ऐसी खुशी बहुत दुर्लभ अवसरों पर होती है, जब ऐसी घटनाएं घटती हैं कि बेसब्री हावी हो जाती हैं। इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है।
वैज्ञानिकों की लगन और जज्बे को सैल्यूट
मैं भारत आते ही जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था। आप सबको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट आपके परिश्रम को, सैल्यूट आपके धैर्य को, सैल्यूट आपकी लगन को, सैल्यूट आपके जज्बे को। आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। ये अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य का शंखनाद है।”
हमने वो किया जो किसी ने नहीं किया
हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया।”
तीन नामकरण का किया ऐलान
चंद्रयान-3 उतरने का स्थान शिवशक्ति
चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।
चंद्रयान-2 ने अपने पद चिन्ह छोड़े वह तिरंगा पॉइंट
चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 अपने पद चिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।
23 अगस्त नेशनल स्पेस डे
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का यादगार बनाने के लिए हर साल भारत में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा।