आगरालीक्स… आगरा में होली का उत्साह है, भाजपा सांसद हेमा मालिनी के किसने लगाया गुलाल, आगरा में चुनाव जीतने वाले भाजपा विधायकों ने जमकर होली मनाई।
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी होली मनाने के लिए मथुरा में हैं, उन्होंने हो हो होली रे, बरसाने की छोरी, नंदगांव का छोरा, हो हो होली पर जमकर मस्ती की। बच्चों के हाथ में गुलाल था, उन्हें देख हेमा मालिनी ने अपना चेहरा नीचे कर दिया, जब बच्चे उनके गुलाल मलने लगे तो हेम मालिनी उन्हें रोकने लगी। भाजपा की जीत के जश्न को होली के रंगों के साथ मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने मनाया।

फतेहपुर सीकरी से 50 हजार वोट से जीत दर्ज करने वाले चौधरी उदयभान सिंह ने भी होली के आनंद लिए, उन पर समर्थकों ने गुलाल की बारिश कर दी।
आगरा कैंट से चुनाव जीतने के बाद डॉ जीएस धर्मेश के घर जमकर होली हुई, समर्थक और परिचितों ने रंग और गुलाल से होली खेली।
टूंडला से चुनाव जीतने वाले भाजपा के एसपी सिंह बघेल के घर होली का उत्साह रहा, उन्होंने परिवार सहित होली मनाई, सुबह से शाम तक समर्थकों की भीड लगी रही।
हारने वाले मायूस, दिखाई नहीं दिया होली का रंग
चुनाव में हारने वाले बसपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी मायूस हैं, होली से एक दिन पहले आए नतीजों के बाद से हारने के बाद प्रत्याशी सोच में डूबे हुए हैं। हार का अंतर भी बहुत अधिक है, उनके चुनावी समीकरण फेल हो गए हैं। हारने वाले अधिकांश प्रत्याशियों के घरों का माहौल भी फीका रहा, होली के रंग दिखाई नहीं दिए।
Leave a comment