आगरालीक्स …..सपा सरकार में मंत्री रहे दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के संपर्क में आगरा के भी सपा नेता था, पूर्व मंत्री के संरक्षण में ही आगरा के सपा नेता अवैध काम कर रहे थे। गायत्री प्रजापति की गिरफ्तार के बाद से सपा नेताओं में खलबली मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त कारवाई में गायत्री प्रजापति गिरफ्तार। डीजीपी जावीद अहमद ने खुद इसकी जानकारी दी है। इसके पहले सीओ हजरतगंज व आलमबाग की टीम ने फरार साथियों पिंटू सिंह उर्फ अमरेन्द्र सिंह, रूपेश और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अब तक गायत्री प्रजापति के गनर रहे चन्द्रपाल, लेखपाल अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर चुकी है।
सरकारी आवास में किसा था गैंगरेप
18 फरवरी को अमेठी से चुनाव लड़े गायत्री प्रजापति व उसके छह साथियों के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी। यह रिपोर्ट चित्रकूट की एक पीड़िता की तहरीर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिखी गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गायत्री के सरकारी आवास पर उन्हें नशीला पदार्थ चाय में पिलाकर बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। गौतमपल्ली थाने में गायत्री समेत उनके सात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment