आगरालीक्स….आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में दंगल शुरू हो गया है, कुलसचिव ने सहायक कुलसचिव की नाक तोड दी, कॉलेज संचालकों ने कुलपति कार्यालय घेर लिया है। काफी संख्या में पुलिस पफोर्स तैनात है।
विवि में बुधवार दोपहर में कुलसचिव केएन सिंह और सहायक कुलसचिव सिंधी राम के बीच फाइल पर हस्ताक्षर कराने को लेकर विवाद हो गया, मामला इतना बढ गया कि मारपीट हो गई। सहायक कुलसचिव सिंधी राम का आरोप है कि कुलसचिव केएन सिंह ने उनकी नाक पर घूंसा मार दिया, इससे वह लहूलुहान हो गया, इसे देख कर्मचारी आ गए, मामला बढता देख कुलसचिव केएन सिंह वहां से चले गए, कर्मचारी लहूलुहान सहायक कुलसचिव को लेकर कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित के पास पहुंचे, उन्होंने इलाज कराने के लिए भेज दिया।
कॉलेज संचालकों ने कुलपति को बनाया बंधक
वहीं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालक फीस समायोजन सहित परीक्षा समिति के सदस्यों पर सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को कॉलेज संचालकों ने कुलपति कार्यालय घेर लिया, उनके गेट के सामने बैठ गए। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स बुला लिया गया। विवि में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।
Leave a comment