आगरालीक्स…क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत की लगातार पांचवीं जीत. विराट कोहली 49 वां शतक से चुके पर जलवा कायम. चार विकेट से न्यूजीलैंड को हराया…
क्रिकेटविश्व कप 2023में आजधर्मशाला के क्रिकेट मैदान में खेले गएभारत और न्यूजीलैंड के मैच मेंभारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया. भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर कायम हो गई है. विराट कोहली 95 रन बनाकर आउट हुए. रविंद्र जडेजा ने विनिंग चौका मार कर भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई
इससे पहलेभारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. न्यूजीलैंड ने मिशेल के शतककी मदद से273 रन बनाए. इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने इस भारतीय टीम की एक बार फिर शानदार शुरुआत हुई कप्तान रोहित शर्मा ने चार छक्के और चार चौके लगाकरभारत को शानदार आगाज दिया.