आगरालीक्स…फिरोजाबाद का होगा नया नाम. नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी….
फिरोजाबाद के नाम को बदलकर चंद्रनगर रखने के प्रस्ताव को हरीझंडी मिल गई है. नगर निगम कार्य समिति में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है. प्रस्ताव को 12 में से 11 सदस्यों का समर्थन मिला है. वहीं योगी सरकार से भी जिले का नाम बदलने को लेकर मंजूरी मिलने की खबर आ रही है.
जीवराम हॉल में हुई निगम कार्य समिति की बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्तावों का ेपास किया गया. दो साल पहले जिला पंचायत में फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर के नाम से पास होने के बाद अब नगर निगम में भी फिरोजााबद के नाम को चंद्रनगर रखने पर हरी झंडी दे दी गई. 12 सदस्यों की कार्यकारिणी में से सिर्फ 1 सदस्य सपा पार्षद रेहान ने इसका विरोध किया. बताया ये भी जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भी इस नये नाम का समर्थन मिल रहा है.