आगरालीक्स…आगरा में भाजपा विधायक की पुत्रवधु के गले से बाइकर्स गैंग चेन लूटने की कोशिश । यह सीसीटीवी में कैद हो गया है।
आगरा के खेरागढ के विधायक महेश गोयल की ओल्ड ईदगाह कालोनी में पुलिस चौकी से 400 मीटर की दूरी पर कोठी है। उनके बेटे दीपक गोयल की पत्नी शिल्पी गोयल घर के बाहर सब्जी ले रही थीं। कोठी से 50 मीटर की दूरी पर लाल रंग की बाइक पर सवार एक बदमाश मौके की तलाश में खड़ा था। इसी बीच वहां फल बेचने वाला आ गया। शिल्पी उसके पास सड़क की तरफ आईं तभी बदमाश बाइक को टर्न कर शिल्पी की तरफ तेजी से आया। उसने उनके गले पर झपट्टा मारा, लेकिन उसके हाथ में सोने की चेन नहीं, बल्कि दुपट्टा आ गया। शिल्पी गिरने से बचीं। बदमाश तेजी से भाग निकला। सब्जी विक्रेता बबलू ने उसका पीछा भी किया। सूचना पर ईदगाह चौकी इंचार्ज पहुुंच गए। बदमाश को नहीं पकड़ा जा सका। तकरीबन एक घंटे बाद एसपी सिटी सुशील घुले भी आए। उन्होंने जांच की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ लुटेरा
विधायक निवास के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरा कैद हो गया। इसमें नजर आ रहा है कि लुटेरा पहले बाइक से विधायक के घर से आगे निकलता है। वह पेड़ के नीचे खड़ा हो जाता है। विधायक की पुत्रवधू के अपने हाथ की ओर आने का इंतजार करता है। एक बार शिल्पी आती हैं तो वह बाइक घुमाता है, लेकिन शिल्पी फिर से गेट की तरफ आ गईं। इस पर बदमाश ने बाइक वापस घुमाकर खड़ी कर ली। दस मिनट तक मौके का इंतजार करता है। बाद में शिल्पी दोबारा रोड की तरफ आईं तो बदमाश ने झपट्टा मारा।
Leave a comment