Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: National Voter’s Day organized in Shanti Niketan of Institutions…#agranews
आगरा

Agra News: National Voter’s Day organized in Shanti Niketan of Institutions…#agranews

194

आगरालीक्स…आगरा में नवयुवकों ने समझी मतदान की महत्ता. शांति निकेतन आफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

शान्ति निकेतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, तेहरा, आगरा के स्वामी विवेकानन्द सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। शुभारम्भ हरिओम रावत, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो, आगरा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 400 नवयुवकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ड़िजिटली यू-टयूब के माध्यम से नवयुवकों को संबोधित करते हुए 18 से 25 वर्ष के नवयुवकों को मतदान की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ड़ॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए नवयुवकों को उनके वोट का महत्व समझाते हुए बताया कि उनके वोट से भारतवर्ष विकासशील देश से विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकता है।

इस अवसर पर श्री हरिओम रावत, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो, आगरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ-साथ नवयुवकों को मतादाता बनने तथा मत का प्रयोग करने की विशेष प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ हरिओम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ॰ मधु पराशर, प्राचार्या, शान्ति निकेतन कॉलेज, श्रीमती रंजना मिश्रा, प्राचार्या, शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल, प्राशुदत्त द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो, आगरा, आशीष पराशर, उपाध्यक्ष, भाजयुमो, आगरा, स्कूल एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ तथा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अंजुल खण्ड़ेलवाल उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!