आगरालीक्स ….आगरा में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, विजिबिलिटी शून्य है। 50 मीटर की दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसके साथ ही ठंडी हवा चल रही है, सुबह का तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
30 जनवरी तक छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 30 जनवरी तक घना कोहरा छाएगा, तापमान भी 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
27-Jan 8.0 18.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
28-Jan 9.0 19.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
29-Jan 9.0 20.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
30-Jan 10.0 19.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
31-Jan 10.0 18.0 Fog or Mist
01-Feb 10.0 18.0 Fog or Mist