Thursday , 4 June 2026
Home एजुकेशन Dr. M R Faisal takes charge of IGNOU director of Aligarh Region
एजुकेशन

Dr. M R Faisal takes charge of IGNOU director of Aligarh Region

179

अलीगढलीक्स …इग्नू के अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक पद पर रहे डॉ अमित चतुर्वेदी के भोपाल क्षेत्रीय निदेशक पर तैनाती होने की विदाई से शुरू हुआ तबादलों का सिलसिला अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र पर लगातार जारी है। डॉ0 एम0आर0 फैसल, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने नए अलीगढ़ इग्नू क्षेत्रीय निदेशक का पदभार संभाल लिया।
मंगलवार को अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभाल रहे डॉ भानु प्रताप की भी नोएडा क्षेत्रीय केंद्र पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए व सहायक कुलसचिव अवधेश कुमार पांडे का बनारस क्षेत्रीय केंद्र सहायक कुलसचिव के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभाल रहे डॉ भानु प्रताप ने बतौर सहायक क्षेत्रीय निदेशक 8 फरवरी 2008 को अलीगढ़ के सरसयैद नगर स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर कार्यभार ग्रहण किया।
उनके अथक प्रयास के कारण इग्नू का क्षेत्रीय कार्यालय मैरिस रोड की वर्तमान बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ। बतौर क्षेत्रीय निदेशक 11 फरवरी 2010 से 8 जनवरी 2011 तक व दूसरी पारी 28 सितम्बर 2010 से, के कार्यकाल में डॉ भानु प्रताप ने अलीगढ़ आरसी को कई नए मुकाम प्रदान किए। 15 से अधिक अध्ययन केंद्र खोले गए। कारागार में भी 2 अध्ययन केंद्र खोले गए। इसी दौरान आइआइएमटी, अलीेगढ, श्री वार्ष्णेय कॉलेज, ज्ञान महाविद्यालय को इग्नू से जोड़ा गया।
टीकाराम कॉलेज में महिलाओं को इग्नू से जोड़ने के लिए प्रपोज़ल भेजा जा चुका है। बतौर क्षेत्रीय निदेशक डॉ भानु प्रताप ने कभी भी इग्नू के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने व करवाने का भरपूर प्रयास किया। वहीं सहायक कुलसचिव बतौर सन् 2010 में अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र पर अवधेश कुमार पांडे ने 7 साल के लंबे अंतराल में अपने दायित्व को बखूबी निभाया। अपने ईमानदारी व मृदुभाषी स्वभाव के परिचायक अवधेश कुमार पांडे ने इग्नू की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। आइआइएमटी कॉलेज अलीगढ़ इग्नू अध्ययन केंद्र कोर्डिनेटर डॉ गोविंद वार्ष्णेय, एसवी कॉलेज इग्नू सहायक समन्वयक आशीष रायजादा, डॉ गिर्राज किशोर, पत्रकार चमन शर्मा ने दोनों को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दोनों के विदाई समारोह में सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा, शिव भजन, सुरेन्द्र कुमार गौड़, दिनश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

एजुकेशन

Baluni Classes students have made their mark in JEE Advanced

आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..

एजुकेशन

Agra Live News: Ishan College student selected in Tata Consultancy Services (TCS)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में...

एजुकेशन

The constable recruitment exam in Uttar Pradesh, including Agra, will be held from June 8 to 10. Board instructions

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में कलावा, मंगलसूत्र जैसे धार्मिक...

error: Content is protected !!