आगरालीक्स…अजब—गजब, यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र में सनी लियोनी ने भी किया आवेदन! प्रवेश पत्र पर फोटो भी. सेंटर पर होता रहा इंतजार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अजब—गजब मामला सामने आया है. अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम से भी पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन किया गया है. बाकायदा सनी लियोनी के लिए प्रवेश पत्र भी जारी किया गया. जिसका रोल नंबर 1575771 और रजिस्ट्रेशन नंबर 12258574 रहा. परीक्षा केंद्र संख्या 51010 और परीक्षा केंद्र का नाम कन्नौज लिे के तिर्वा स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक कॉलेज. सनी लियोनी के नाम से आए इस आवेदन की जानकारी अधिकारियों के पास पहुंची तो असमंजस की स्थिति पैदा हो गई.
प्रवेश पत्र लिस्ट में शामिल सनी लियोनी के नाम की जानकारी के बाद संबंधित केंद्र पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया लेकिन तय समय तक और परीक्षा होने तक इस नाम का कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा. कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों व कॉलेज प्रशासन प्रवेश पत्र की लिस्ट में सनी लियोनी का नमा देखकर चौंक गए. बाकायदा उनकी तस्वीर भी लगी थी. तय समय पर अभ्यर्थी जब परीक्षा देने यहां पहुंचे तो यह देखने की कोशिश की गई कि संबंधित रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने को कौन आता है, लेकिन इस नाम का या इस प्रवेश पत्र के नंबर से कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा. एसपी ने इस मामले की जानकारी शासन तक भेजी है. संभव है कि किसी ने शरारत के मकसद से यह खुराफात की है.